ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड के विनोद भानुशाली ने सुपर्ण एस वर्मा के साथ  3 फिल्मों की डील साइन की

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 29, 2024

भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड ने 3 फिल्मों की एक शानदार डील क्रैक की है। दरसअल इस स्टूडियो ने क्रिटिकली अक्लेम्ड निर्देशक सुपर्ण एस वर्मा को एक अपकमिंग फिल्म का निर्देशन करने और दो और फिल्मों का क्रिएटिव प्रोडूसर के तौर पर साइन किया है। हाल में भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड ने इसकी घोषणा की है। यह कोलैबोरेशन स्टूडियो के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि इसके साथ यह अपने कंपनी का क्रिएटिव विस्तार करते हुए शानदार सिनेमा बना पाएंगे.

ऐसा अवॉर्ड विनिंग सिर्फ़ एक बंदा काफ़ी है के बाद हो रहा है जिसे सुपर्ण ने रचनात्मक रूप से निर्मित किया था। अपनी दूरदर्शी स्टोरीटेलिंग और इनोवेटिव फिल्ममेकिंग अपरोच के लिए जाने जाने वाले, सुपर्ण एस वर्मा अपना अनूठा दृष्टिकोण और रचनात्मक विशेषज्ञता भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड में लाएंगे। इस सहयोग से स्टूडियो के पोर्टफोलियो में बढ़ावा होने की उम्मीद है, जिससे हाई क्वालिटी, विविध और आकर्षक कंटेंट प्रोड्यूस होगा।

इसके तहत निर्देशक एक आगामी फिल्म की बागडोर संभालेंगे, जिसमें वे अपनी विशिष्ट शैली और रचनात्मकता का समावेश करने का वादा करेंगे। यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन फेज में है और अगले साल की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। वहीं कास्ट और क्रू के बारे में ज्यादा जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी।

निर्देशन के अलावा, वह दो और फिल्मों के लिए क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में भी काम करेंगे। इस क्षमता में, वह रचनात्मक निर्देशन की देखरेख करेंगे, यह सुनिश्चित करते हुए कि हर परियोजना स्टूडियो के नजरिए के अनुरूप हो और साथ ही पारंपरिक फिल्म मेकिंग की सीमाओं को आगे बढ़ाए।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.