ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

​​​ विक्रम की फिल्म थांगलान पोस्टपोन हुई

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 16, 2024

चियान विक्रम अपनी अपकमिंग फिल्म 'थंगालान' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है। पा रंजीत द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बीते माह ही इसकी रिलीज को टाल दिया गया। अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की है।

'थंगालान' भारत में ब्रिटिश शासन काल की कहानी पर आधारित है। यह एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें आदिवासी नेता थंगालान अंग्रेजों का बहादुरी से सामना करते हैं। फिल्म में उनके संघर्ष को दिखाया गया है। अंग्रेजी शासन कोलार गोल्ड फील्ड्स में सोने के खनन के लिए थंगालान की जमीन को जब्त करने की साजिश रचती है, जिसके बाद थंगलान ने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल देते हैं।

फिल्म के निर्माताओं ने वीएफएक्स में काम बाकी होने के कारण जनवरी में इसकी रिलीज को टाल दिया। 'थंगालान' का टीजर बीते साल रिलीज किया गया था, जिसमें सभी किरदारों को एक अनोखे और अलग रूप में दिखाया गया था। वहीं, चियान विक्रम को एक रफ लुक में दिखाया गया था, जिसके बाद इस फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।

जनवरी में फिल्म की रिलीज डेट टालने के बाद अब मेकर्स ने इस फिल्म को इसी साल अप्रैल महीने में रिलीज करने का फैसला किया है। हालांकि, अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठाया गया है।

फिल्म में पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, पसुपति, डैनियल कैल्टागिरोन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है!


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.