ताजा खबर
रिलीज से पहले ही सख्ती: ‘Jana Nayagan’ की पाइरेसी पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा कदम   ||    शाहीन भट्ट ने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा संग की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी   ||    विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर लाइव एक्शन फिल्म में धलसिम बनकर बढ़ाया भारतीय एक्शन का दबदबा   ||    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टार्र लव एंड वॉर को मिली रिलीज़ डेट   ||    टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन स्टाइल परफॉर्मेंस से सोशल मीडिया पर मचाया धमाल   ||    कॉकटेल 2 के सेट से रश्मिका मंदाना ने शेयर किया मजेदार बिहाइंड द सीन वीडियो   ||    जुबिन नौटियाल ने गुपचुप शादी कर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज   ||    एक दिन के ट्रेलर ने एक तरफा प्यार की कहानी को दिया नया मोड़   ||    सैयारा की टीम फिर साथ लौटी लेकिन इस बार कहानी होगी बिल्कुल नई   ||    राम चरण की फिल्म पेद्दी की रिलीज फिर टली अब जून 2026 में आएगी फिल्म   ||   

श्रीकांत फिल्म से तुम्हें ही अपना माना है सांग रिलीज हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 30, 2024

एक्टर राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत रिलीज के करीब पहुंच रही है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। श्रीकांत के पहले सॉन्ग पापा कहते है पर भी फैंस ने प्यार लुटाया। वहीं अब फिल्म का नया गाना रिलीज कर दिया है जो एक रोमांटिक ट्रैक है। गाने तुम्हें ही अपना माना है में राजकुमार राव के साथ अलाया एफ भी शामिल हैं।

श्रीकांत का दूसरा गाना 'तुम्हें ही अपना माना है' में राजकुमार और अलाया एफ पर फिल्माया गया है। गाने को साचेत टंडन और परंपरा टंडन ने गाया है। म्यूजिक भी इन्होंने ही दिया है। वहीं, लिरिक्स योगेश दुबे ने लिखे हैं।

राजकुमार राव की श्रीकांत का डायरेक्शन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म में ज्योतिका, शरद केलकर और अलाया एफ सपोर्टिंग रोल में हैं। श्रीकांत, इस साल 10 मई को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। ये फिल्म रियल लाइफ हीरो श्रीकांत बोला से इंस्पायर है यानी एक बायोपिक है। श्रीकांत बोला हैदराबाद स्थित बोलैंट इंडस्ट्रीज के सीईओ और संस्थापक हैं। साल 2017 में उन्हें फोर्ब्स मैगजीन ने पूरे एशिया में 30 अंडर 30 की लिस्ट में नामित किया था।

Check Out The Song:-


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.