ताजा खबर
LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||   

महेश बाबू की आवाज में मुफासा का तेलुगु ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, August 26, 2024

हॉलीवुड से आई फिल्म 'द लायन किंग' को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। वहीं, अब फिल्म के पहले पार्ट की कहानी 'मुफासा: द लायन किंग' रिलीज होगी, जिसमें साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू की एंट्री हो चुकी है। उनकी दमदार आवाज में फिल्म का ट्रेलर आउट हो चुका है।

'मुफासा: द लायन किंग' के हिंदी वर्जन में शाह रुख खान ने डबिंग की है। उनके अलावा आर्यन और अबराम की आवाज भी दर्शकों को सुनने को मिलेगी। वहीं, फिल्म के तेलुगू वर्जन में महेश बाबू ने उसी कैरेक्टर को आवाज दी है। यानी तेलुगू में महेश बाबू ने मुफासा के किरदार के लिए आवाज दी है।

ट्रेलर को शेयर करते हुए महेश बाबू ने लिखा, 'उस किरदार में एक नया डायमेंशन जुड़ गया है, जिसे हम जानते भी हैं और प्यार भी करते हैं। तेलुगू में मुफासा के किरदार की आवाज बनकर उत्साहित हूं। इस क्लासिक फिल्म का मैं बहुत बड़ा फैन हूं, तो ये मेरे लिए काफी स्पेशल है।'

बेरी जेनकिंस की इस डायरेक्टोरियल फिल्म में साउथ सिनेमा का अन्य एक्टर्स की आवाज भी सुनने को मिलेगी।ब्रह्मानंदम ने पुंबा के किरदार और अली ने टिमन के किरदार के लिए वॉइस ओवर किया है। तमाम सितारों के वॉइसओवर से सजी ये फिल्म 20 दिसंबर को थिएटर्स में वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।

Check Out The Trailer:-


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.