ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

गांधारी पर काम करेंगे तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 11, 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और राइटर कनिका ढिल्लों की पिछली रिलीज फिर आई हसीन दिलरुबा थी. जिसे क्रिटीक्स और फैंस की खूब सराहनामिली. अब ये जोड़ी फिर से एक एक्शन थ्रिलर के साथ धमाल मचाने को तैयार है. हाल ही में कनिका ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ अपनीनई फिल्म का एलान किया है. जिसका टाइटल गांधारी है, जिसमें लीड रोल तापसी पन्नू निभाने जा रही है.

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को अनाउंस किया कि बॉलीवुड स्टार तापसी पन्नू और राइटर-फिल्म मेकर कनिका ढिल्लन ने फिल्म'गांधारी' का अनाउंसमेंट किया है. इसके पहले दोनों ने हसीन दिलरुबा (2021) और इसके सीक्वल फिर आई हसीन पर साथ काम किया है जिसेदर्शकों का खूब प्यार मिला और क्रिटीक्स ने भी इसकी सराहना की. फिर आई हसीन दिलरुबा 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. फिल्म कीपहली झलक से पता चलता है कि गांधारी जो कि एक्शन थ्रिलर है में मां और बच्चे के बीच के गहरे प्यार को दर्शाया जाएगा.

अनाउंसमेंट वीडियो में तापसी को कहते हुए सुना जा सकता है- 'कहते हैं मां कि दुआ हमेशा साथ चलती है लेकिन जब बात उसके बच्चे पर आती हैतो काली भी वही बनती है'. इससे पता चलता है कि फिल्म मां और बच्चे के गहरे प्यार और रिश्ते के बारे में हैं. लेकिन चूंकि यह एक एक्शन थ्रिलर हैतो फिलहाल अंदाजा लगाना मुश्किल है कि फिल्म में ट्विस्ट कैसा होगा. इस फिल्म को देवाशीष मखीजा डायरेक्ट करेंगे जिन्होंने मनोज बाजपेयी कीभोंसले और जोरम भी बनाई है.

Check Out The Video:-


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.