ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

शाहरुख़ खान की हालत में सुधार, जल्द छुट्टी मिलेगी

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 23, 2024

एक्टर शाहरुख खान को हीट स्ट्रोक के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कईजानकारियां सामने आईं। मंगलवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद बीते दिन बुधवार यानी 22 मई को शाहरुख को अहमदाबाद के केडी अस्पताल लेजाया गया था, जहां उनके स्वास्थ्य की जांच हुई। वहीं अब अभिनेता के स्वास्थ्य से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।

बीते दिन अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर आई थी, लेकिन अब जानकारी मिली है कि किंग खान का इलाज अभी भी अस्पताल मेंचल रहा है और उन्हें अभी छुट्टी नहीं मिली है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हीट स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल मेंइलाज करा रहे शाहरुख खान को गुरुवार को यानी आज छुट्टी मिलने की संभावना है।

हालांकि, निजी अस्पताल ने अभी तक शाहरुख खान की स्वास्थ्य स्थिति पर कोई बयान जारी नहीं किया है। अभिनेता को बुधवार कोमल्टी-स्पेशियलिटी केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के इंडियनप्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में भाग लेने के लिए मंगलवार को अहमदाबाद में थे।

दरअसल, गुजरात के कई हिस्से पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में हैं और उसी के चलते शाहरुख़ भी गर्मी की चपेट में आ गए है.


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.