ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

सलमान खान ने अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में धूम मचाई

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 6, 2024

सुपरस्टार सलमान खान अपने जलवे और स्टाइल से सभी को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत नाइट भीउनमें से एक थी। शुक्रवार रात को जब उन्होंने दूल्हे के साथ अपने गाने 'ऐसा पहली बार हुआ है' पर परफॉर्म किया तो लोगों ने खूब तालियां बटोरीं।सोशल मीडिया पर अभिनेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं।

सलमान खान ने न केवल अपनी शानदार उपस्थिति से बल्कि अनंत और राधिका की संगीत रात में अपने डांस मूव्स से भी सुर्खियां बटोरीं। संगीत रातके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इस वीडियो में लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सलमान भाईसिर्फ अनंत के साथ ही डांस करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, भाई के मूव्स तो कमाल के हैं। एक और यूजर ने लिखा, हमारे भाईजान जैसा तो कोई नहींहै।

उन्होंने साल 2000 में आई अपनी फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' के मशहूर गाने 'ऐसा पहली बार हुआ है' पर अनंत के साथ दमदार परफॉर्मेंस देकरमेहमानों को दीवाना बना दिया। अनंत और सलमान ने एटीवी बाइक पर दमदार एंट्री की। वायरल वीडियो में सलमान को दूल्हे के साथ धमाकेदारपरफॉर्मेंस देते हुए देखा जा सकता है। अनंत को सलमान के हुक स्टेप की नकल करते हुए देखा जा सकता है।

बता दें कि अनंत-राधिका के संगीत समारोह में कई सितारे शामिल हुए। दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीरकपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, जान्हवी कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, विद्या बालन, शहनाज गिल और अन्यबॉलीवुड हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.