ताजा खबर
रिलीज से पहले ही सख्ती: ‘Jana Nayagan’ की पाइरेसी पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा कदम   ||    शाहीन भट्ट ने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा संग की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी   ||    विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर लाइव एक्शन फिल्म में धलसिम बनकर बढ़ाया भारतीय एक्शन का दबदबा   ||    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टार्र लव एंड वॉर को मिली रिलीज़ डेट   ||    टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन स्टाइल परफॉर्मेंस से सोशल मीडिया पर मचाया धमाल   ||    कॉकटेल 2 के सेट से रश्मिका मंदाना ने शेयर किया मजेदार बिहाइंड द सीन वीडियो   ||    जुबिन नौटियाल ने गुपचुप शादी कर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज   ||    एक दिन के ट्रेलर ने एक तरफा प्यार की कहानी को दिया नया मोड़   ||    सैयारा की टीम फिर साथ लौटी लेकिन इस बार कहानी होगी बिल्कुल नई   ||    राम चरण की फिल्म पेद्दी की रिलीज फिर टली अब जून 2026 में आएगी फिल्म   ||   

छत्रपति शिवाजी महाराज से ऋषभ शेट्टी का पोस्टर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 19, 2025

आज छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती है। इस मौके पर ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'छत्रपति शिवाजी महाराज' के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। इस नए पोस्टर में वीर शिवाजी बने ऋषभ शेट्टी देवी मां की विशाल मूर्ति के सामने खड़े नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड से लेकर मराठी सिनेमा तक कई सारे सितारे शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आ चुके हैं। अब छत्रपति शिवाजी महाराज पर बन रही आगामी फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में ऋषभ शेट्टी शिवाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

फिल्म की कहानी सिद्धार्थ - गरिमा ने लिखी है। फिल्म को संगीत प्रीतम ने दिया है। गानों ने बोल प्रसून जोशी ने लिखे हैं। वहीं, सिनेमेटोग्राफी रवि वर्मन ने की है। गणेश हेगड़े ने कोरियोग्राफी की है। फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा हैं।

यह फिल्म 21 जनवरी 2027 में हिंदी समेत छह अन्य भाषाओं में रिलीज होगी। यह फिल्म भारत और विदेशों में भी शिवाजी के 'स्वराज्य' का सपना दिखाने वाली है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.