ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

रणवीर सिंह की शक्तिमान के लिए नहीं माने मुकेश खन्ना, कहा तुम फिट नहीं हो

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 22, 2024

एक्टर रणवीर सिंह अब शायद नहीं बन पाएंगे शक्तिमान! सीनियर एक्टर मुकेश खन्ना को मनाने खुद पहुंचे उनके ऑफिस, पुरानेपोस्ट भी हुए गायब, लेकिन फिर भी नाराज मुकेश खन्ना नहीं माने! फिल्म शक्तिमान में लीड रोल के लिए रणवीर सिंह के नाम की चर्चा काफी समय से हो रही है. लेकिन शो में शक्तिमान काकिरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना मेकर्स के इस फैसले से खुश नहीं हैं.

सीनियर रिपोर्टर नसीम खान के हवाले से बताया गया हैं की रणवीर सिंह मुकेश खन्ना से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे. बताया जारहा है कि रणवीर फिल्म शक्तिमान को लेकर मुकेश से मिले हैं. बता दें कि दो साल पहले सोनी पिक्चर्स ने ऐलान किया था किवे टीवी शो शक्तिमान पर बेस्ड एक फिल्म बनाएंगे. ये फिल्म इंटरनेशनल लेवल की होगी और इसमें 200-300 करोड़ रुपए खर्चकिए जाएंगे. इस फिल्म में लीड रोल के लिए रणवीर सिंह के नाम की चर्चा काफी समय से हो रही है. लेकिन शो में शक्तिमानका किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने इसका विरोध किया था.

टीवी पर शक्तिमान बनकर सभी के दिलों पर राज करने वाले मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को इस रोल के लिए अनफिट बतायाथा. मुकेश खन्ना ने रणवीर को इस रोल के लिए अनफिट बताते हुए उनके न्यूड फोटोशूट का जिक्र भी किया था. मुकेश ने तो यहां तक कह दिया था कि रणवीर को किसी और देश में जाकर काम करना चाहिए जहां लोग न्यूडिटी को स्वीकार करते हों. हालांकि इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने मुकेश खन्ना के लिए कहा था कि उन्होंने केवल इस किरदार को निभाया था उनके पासइसका कॉपीराइट नहीं है, फिल्म का लीड एक्टर वहीं होगा जिन्हें वो तय करेंगे.

हालांकि रणवीर सिंह के मुकेश खन्ना के ऑफिस जाने से ये बात तो तय मानी जा रही है कि रणवीर ही शक्तिमान का रोल निभाने वाले हैं. साथ ही ये भी समझ में आता है कि रणवीर, मुकेश को नाराज नहीं करना चाहते हैं और उनसे किरदार को लेकर बातचीत करने के लिए उनसे मिलने पहुंचे. इसके साथ ही आपको बता दें कि मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को लेकर यूट्यूब औरइंस्टाग्राम पर जो कुछ भी कहा था, वो सभी पोस्ट अब सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं हैं.


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.