ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

‘लाल रंग’ को 9 साल हुए पूरे: रणदीप हुड्डा ने दी "ब्लड, ब्रदरहुड और बॉन्ड" को खास सलामी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 22, 2025

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लाल रंग के 9 साल पूरे होने पर अपने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "सार्या नैहवा मैं प्रणाम," और इसी के साथ उस फिल्म और उसके फैंस को सलाम किया जिसने एक रिस्की सिनेमाई कोशिश को कल्ट क्लासिक बना दिया।पोस्ट में उन्होंने कहा, "ब्लड, भाई-चारे और इस बांड के लिए शुर्किया" और ये लाइन उस फिल्म की आत्मा को बखूबी बयां करती है।

22 अप्रैल 2016 को रिलीज़ हुई लाल रंग एक आम क्राइम ड्रामा नहीं थी। सैयद अहमद अफज़ल द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी हरियाणा मेंहो रहे अवैध ब्लड ट्रेड पर आधारित थी। ये सुनने में अजीब ज़रूर लग सकती है, लेकिन फिल्म ने इस अजीब विषय को बेहद शानदार अंदाज़ मेंदिखाया। रणदीप हुड्डा का किरदार ‘शंकर मालिक’ आज भी फैंस को याद है — स्टाइल में स्लो मोशन स्वैग, और नैतिकता के साथ एक खतरनाकअंदाज़।

हालांकि रिलीज के वक्त फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन इसके रॉ अंदाज़, देसी ह्यूमर और हुड्डा की दमदार परफॉर्मेंस ने समय केसाथ एक पक्की फैनबेस बना ली। आज भी कई लोग इसके डायलॉग्स को याद करते हैं, फैन आर्ट बनाते हैं और सीक्वल की उम्मीद में हैं।

इस बीच रणदीप हुड्डा भी पीछे नहीं हट रहे। जाट जैसी हिट के बाद अब वो मैचबॉक्स नाम की इंटरनेशनल फिल्म में नजर आएंगे, जिसका निर्देशनएक्सट्रैक्शन के डायरेक्टर सैम हार्ग्रेव कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ हैं जॉन सीना, जेसिका बील और दनाय गुरिरा जैसे बड़े नाम। मगर लाल रंग? वोएक ऐसी फिल्म है जो अब भी हर फैन के दिल में धड़कती है। 9 साल बाद भी उसका असर जिंदा है — और दिल से यही उम्मीद है कि एक दिन लालरंग 2 भी देखने को मिले।

Check Out The Post:-


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.