ताजा खबर
एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||   

रैड 2 को मिली नई रिलीज़ डेट

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 11, 2024

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रैड 2’ की रिलीज तारीख सामने आ गई है। फिल्म की घोषणा होने के बाद से ही प्रशंसक इस का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बुधवार को निर्माताओं ने इसके रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए उनकी उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।यह फिल्म साल 2018 में आई ‘रैड का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन ने एक आईआरएस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्मको पहले 15 नवंबर को रिलीज किया जाना था।

बॉलीवुड स्टूडियो टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए एक पोस्ट जारी किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, एक्शनतीव्रता और रहस्य को वापस लेकर आ रहे हैं। ‘रैड 2’ 21 फरवरी 2025 को रिलीज होगी!’

अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘रैड 2’ आयकर विभाग के गुमनाम नायकों की कहानी बताएगी। उनकी किताबों से सच्ची घटनाएं सामनेलाएगी। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में वाणी कपूर और रजत कपूर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अभिनेता रितेश देशमुख ‘रैड 2’ में खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है।इसके पहले भाग को भी राज कुमार ने ही निर्देशित किया था, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म ने क्रिटिक्स की भी सराहना प्राप्तकी थी। इस सीक्वल को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने अपने बैनर टी-सीरीज और पैनोरमास्टूडियोज के तहत बनाया है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.