ताजा खबर
IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||   

प्रियंका चोपड़ा, राजश्री एंटरटेनमेंट और कोठारे विजन ने मराठी फिल्म "पाणी" लेकर आ रहे हैं

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 20, 2024

प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मशहूर फिल्म निर्माता भी हैं। पर्पल पेबल पिक्चर्स बैनर तले वह कई मूवीज का निर्माण कर चुकी हैं। अब उनके होम प्रोडक्शन में मराठी फिल्म पाणी का निर्माण हुआ है, जिसकी रिलीज डेट का 20 अगस्त को अभिनेत्री ने खुलासा कर दिया है।

काय रे रास्कला और फायरब्रांड जैसी मूवीज के बाद पाणी के रूप में प्रियंका चोपड़ा ने अपने बैनर तले तीसरी मराठी फिल्म का निर्माण किया है। इस मूवी को लेकर काफी समय से तैयारियां चल रही थीं और अब ये अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

आज, प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पाणी का मोशन टीजर रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट रिवील की है। जिसके मुताबिक पाणी 18 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस अनाउंसमेंट के बाद मराठी सिनेमा के फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई और वह प्रियंका की पाणी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।

प्रियंका चोपड़ा के पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ-साथ राजश्री मराठी प्रोडक्शन ने भी इस फिल्म को बनाने के लिए आपस में साझेदारी की है। देखना ये रोचक रहा कि बॉक्स ऑफिस पर पाणी क्या कमाल दिखाती है।

निर्देशक आदिनाथ कोठारे के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पाणी हनुमंत केंद्रे के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। किस तरह से वह अपने गांव में पानी की समस्याओं का निवारण करते हैं, वो इस फिल्म की स्टोरी को और भी असरदार बनाता है। आदिनाथ हनुमंत की असल जिंदगी के संघर्ष से काफी अधिक प्रभावित हुए थे और अब उन्होंने हनुमंत पर मूवी बनाई है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Check Out The Video:-


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.