ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

द ताज स्टोरी में नजर आएंगे परेश रावल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 29, 2024

एक्टर परेश रावल जल्द ही 'द ताज स्टोरी' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।फिल्म के नाम के साथ उन्होंने इसका पोस्टर जारी करते हुए शूटिंग शुरू होने की तारीख का भी एलान किया है।

परेश रावल ने अपने एक्स पर फिल्म का एक पोस्टर जारी करते हुए लिखा, "अपनी आने वाली फिल्म द ताज स्टोरी की घोषणा कर रहा हूं, शूटिंग 20 जुलाई 2024 से शुरू होगी।" इस पोस्ट में उन्होंने निर्माताओं और निर्देशक की भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि फिल्म का निर्माण सीए सुरेशझा कर रहे हैं। वहीं, इसके लेखक और निर्देशक तुषार अमरीश गोयल और क्रिएटिव प्रोड्यूसर विकास राधेशाम हैं।

'द ताज स्टोरी' की बात करें तो फिल्म की कहानी ताजमहल के इतिहास और इसके महत्व पर प्रकाश डालती नजर आएगी। कहा जा रहा है कि यहफिल्म भारत के सबसे प्रिय स्थलों में से एक को श्रद्धांजलि होगी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के अलावा परेश रावल वाणी कपूर अभिनीत आने वाली बॉलीवुड ड्रामा-कॉमेडी 'बदतमीज गिल' में नजर आएंगे।फिल्म की कहानी बरेली और लंदन की एक लड़की और उसके परिवार के बारे में है। फिल्म का निर्माण निक्की भगनानी और विक्की भगनानी, विनयअग्रवाल, अंकुर टकरानी और अक्षद घोन कर रहे हैं। इसका निर्देशन नवजोत गुलाटी कर रहे हैं, जिन्होंने रनिंग शादी, गिन्नी वेड्स सनी जैसी फिल्मेंलिखी हैं। उन्होंने जय मम्मी दी और जल्द ही रिलीज होने वाली पूजा मेरी जान जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.