ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

ज्वेल थीफ में सैफ अली और जयदीप अहलात के साथ नजर आएगी निकिता दत्ता

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 29, 2024

फिल्म 'ज्वेल थीफ: द रेड सन' में सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के साथ निकिता दत्ता भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने फिल्मकी शूटिंग पूरी की। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

फिल्म कबीर सिंह से चर्चा में आईं निकिता दत्ता जल्द ही 'ज्वेल थीफ: द रेड सन' में नजर आने वाली हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक अभिनेत्री ने इसफिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद निकिता ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

इन फोटोज में वे निर्माता ममता आनंद और निर्देशक के साथ सह-कलाकार कुणाल कपूर और सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं। पोस्ट की गईएक तस्वीर में सैफ को टोपी, भूरे रंग की टी-शर्ट और काली पैंट पहने देखा जा सकता है, जबकि निकिता काली ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, एकअन्य फोटो में अभिनेत्री फिल्म की शूटिंग पूरी होने का जश्न मनाते हुए पूरी टीम के साथ दल की एक समूह तस्वीर भी पोस्ट की।

'ज्वेल थीफ: द रेड सन' का निर्माण सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद अपने बैनर मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के तहत कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन रॉबीग्रेवाल कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी कथित तौर पर सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के पात्रों के बीच एक मनोरंजक लड़ाई के आसपास केंद्रित होगी। रॉबी केसाथ सैफ की यह पहली फिल्म है। इस प्रोजेक्ट के लिए सैफ और सिद्धार्थ कई वर्षों के बाद एक साथ आए हैं। सैफ इससे पहले सिद्धार्थ आनंद केनिर्देशन में बनी 'सलाम नमस्ते' और 'ता रा रम पम' में काम कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक 'ज्वेल थीफ- द रेड सन चैप्टर' सीधा ओटीटी पर रिलीजकी जाएगी।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.