ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

हॉन्टेड 3 डी लेकर आ रहे हैं विक्रम भट्ट, महेश भट्ट और आनंद पंडित!

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 16, 2025

हॉरर फिल्मों के बेहतरीन निर्देशक विक्रम भट्ट ने अपनी नई हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' की घोषणा कर दी है। साथ ही इसके फिल्म की स्टारकास्ट और इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।

2011 में रिलीज हुई 'हॉन्टेड 3डी' का सीक्वल है 'हॉन्टेड 3डी घोस्ट ऑफ द पास्ट'। इस फिल्म में महाक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे नजर आएंगे। 'राज' '1920' जैसी हॉरर फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर विक्रम भट्ट इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, जबकि फिल्म का निर्माण आनंद पंडित और राकेश जुनेजा मिलकर करेंगे।

निर्माता आनंद पंडित ने सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर शेयर किया, कैप्शन में लिखा, "1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट की सफलता के बाद महेश भट्ट और विक्रम भट्ट के साथ हमारी अगली रीढ़ की हड्डी को ठंडा करने वाली गाथा 'हॉन्टेड 3 डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' के लिए फिर से जुड़कर रोमांचित हूं। महाअक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे अभिनीत। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित, आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और महेश भट्ट द्वारा प्रस्तुत, आनंद पंडित, राकेश जुनेजा और श्वेतांबरी भट्ट द्वारा निर्मित, रूपा पंडित और राहुल वी. दुबे द्वारा सह-निर्मित, 26 सितंबर को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में पहले कभी नहीं देखी गई डरावनी फिल्म देखें!"

हॉन्टेड 3डी' के पहले भाग में महाक्षय चक्रवर्ती उर्फ मिमोह चक्रवर्ती और टिया बाजपेयी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इन दोनों के अलावा फिल्म में अचिंत कौर और आरिफ जकारिया की भी अहम भूमिका थी। यह पहली भारतीय स्टीरियोस्कोपिक 3डी हॉरर फिल्म थी। अब प्रशंसक इसके सीक्वल के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Check Out The Post:-


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.