ताजा खबर
ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति: झांग यिमिंग और अडानी को पीछे छोड़ा   ||    SBI रिसर्च: LTCG टैक्स हटाने से सरकारी राजस्व पर असर का विश्लेषण   ||   

'भूल चुक माफ़' के नए गाने 'चोर बाज़ारी फिर से' का टीज़र रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 22, 2025

मैडॉक फिल्म्स ने अपनी आने वाली फिल्म भूल चुक माफ़ का दूसरा गाना चोर बाज़ारी फिर से का टीज़र रिलीज़ कर दिया है। इस टीज़र के साथकैप्शन था – “गेट रेडी टू रिवाइंड एंड फील द नास्टैल्जिया – क्योंकि कल घटने वाली है एक घटना, जो चुरा लेगी आपका दिल!” यह गाना पुराने हिटगाने चोर बाज़ारी की याद दिलाता है, जिसे आज भी लोग बड़े प्यार से गुनगुनाते हैं।

चोर बाज़ारी फिर से गाना 2009 की फिल्म लव आज कल के सुपरहिट गाने का नया वर्जन है, जिसमें पहले सैफ अली खान और दीपिका पादुकोणनजर आए थे। इस नए वर्जन में राजकुमार राव और वामीका गब्बी की जोड़ी नजर आएगी। गाने को तनिष्क बागची और प्रीतम ने कंपोज़ किया है, औरइसे नीराज श्रीधर, सुनिधि चौहान, ज़हरा एस खान और प्रवेश ने गाया है। गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

भूल चुक माफ़ फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है और इसे दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ के साथ मिलकरप्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी बनारस की पृष्ठभूमि में बनी है, जहां एक छोटे शहर की मासूम सी लव स्टोरी दिखाई गई है। कहानी रंजन नाम केएक लड़के की है, जो सरकारी नौकरी पाकर अपनी प्रेमिका तितली से शादी करना चाहता है, लेकिन शादी से ठीक पहले उसकी जिंदगी में एक अजीबमोड़ आता है – वह टाइम लूप में फंस जाता है।

यह फिल्म 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। चोर बाज़ारी फिर से गाने का पूरा वर्जन कल रिलीज़ होगा। टीज़र देखकर ही फैंस कोपुराने दिनों की याद आ गई है और अब सबको गाने और फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है।

Check Out The Teaser:-


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.