ताजा खबर
कॉकटेल 2 के सेट से रश्मिका मंदाना ने शेयर किया मजेदार बिहाइंड द सीन वीडियो   ||    जुबिन नौटियाल ने गुपचुप शादी कर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज   ||    एक दिन के ट्रेलर ने एक तरफा प्यार की कहानी को दिया नया मोड़   ||    सैयारा की टीम फिर साथ लौटी लेकिन इस बार कहानी होगी बिल्कुल नई   ||    राम चरण की फिल्म पेद्दी की रिलीज फिर टली अब जून 2026 में आएगी फिल्म   ||    आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी उड़ता तीर कन्फ़र्म् हुइ   ||    रामायण में रावण का नया अवतार देखने को मिलेगा बोले यश   ||    भूत बंगला के जरिए अक्षय कुमार ने असरानी को दी भावुक श्रद्धांजलि   ||    फोर्स थ्री में जॉन अब्राहम का एक्शन अवतार फिर मचाएगा धमाल   ||    अनुपम खेर और अनिल कुंबले की खास मुलाकात ने जीता दिल   ||   

कुबेरा को रिलीज़ डेट मिली

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 27, 2025

साउथ-स्टार धनुष की अगली ऑन-स्क्रीन उपस्थिति कुबेरा में होगी, जिसे शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित कर रहे हैं। घनुष के अलावा टॉलीवुड किंग नागार्जुन भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।

फिल्म कुबेरा की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें धनुष और नागार्जुन एक-दूसरे को घूरते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस पोस्टर के साथ लिखा है, "शक्ति की कहानी, धन के लिए लड़ाई, भाग्य का खेल। शेखर कम्मुला कुबेर 20 जून, 2025 से एक आकर्षक अनुभव देने के लिए तैयार है।"

रिलीज डेट पोस्टर में धनुष, नागार्जुन और बॉलीवुड अभिनेता जिम सर्भ नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में धारावी की झुग्गी बस्ती है। इस फिल्म में धनुष और नागार्जुन के आलावा रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले कुबेर को बनाया जा रहा है। वहीं देवी श्री प्रसाद फिल्म के संगीतकार हैं।

फेन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब रिलीज डेट के आने के बाद धनुष और नागार्जुन के प्रशंसकों का इंतजार बस कुछ ही महिनों का बचा है। ताजा जानकारी के अनुसार, कुबेर 20 जून, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी। कुबेर धारावी की पृष्ठभूमि पर आधारित है और यह एक व्यक्ति के गरीबी से अमीरी तक के विकास की कहानी दर्शाती है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.