ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

खो गए हम कहाँ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ, एक डिजिटल रोमांटिक ड्रामा

Photo Source :

Posted On:Monday, December 11, 2023

एक्टर अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव की नई फिल्म 'खो गए हम कहां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, इस फिल्म में तीनदोस्तों की कहानी देखने को मिल रही है जो डिजिटल वर्ल्ड की कॉम्पलैक्सिटी में फंसे हैं. ट्रेलर में रोमांस के साथ-साथ खूब सारा इमोशनलड्रामा भी देखने को मिल रहा है.

'खो गए हम कहां' का निर्देशन अर्जुन वैरन सिंह कर रहे हैं. तो फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रितेशसिद्धवानी ने ली है. खो गए हम कहां की कहानी जोया अख्तर के साथ रीमा कागती ने लिखी है.

फिल्म का ट्रेलर अनन्या पांडे से शुरू होता हैं, जो एक फोटो क्लिक करती नजर आ रही हैं. और वहीं बैकग्राउंड में आवाज आती है कि हमसिर्फ और सिर्फ सोशल मीडिया पर शो ऑफ करते हैं...तुम किसी का भी प्रोफाइल उठाकर देख लो वह सिर्फ उनकी लाइफ के बेस्टमोमेंट्स दिखाता है. फिर सिद्धांत चतुर्वेदी स्टैंडअप में सोशल मीडिया पर बात करते दिखाई देते हैं. कहानी इसके बाद ट्विस्ट होती है औरलोगों की सोशल मीडिया वाली हैप्पी लाइफ से रियल लाइफ पर टर्न होती है. जहां कई सारे इमोशन्स का मिक्सचर देखने को मिलता है.

बता दें, फिल्म 26 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म में कल्कि कोचलिन भी नजर आने वाली हैं.


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.