ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

कार्तिक आर्यन से साथ भूल भुलैया 3 में नजर आएगी तृप्ति डिमरी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 21, 2024

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया 3' का दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज है। इसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजरआएंगे। धीरे-धीरे बाकी स्टारकास्ट का नाम भी सामने आ रहा है। बीते दिनों फिल्म में विद्या बालन की मौजूदगी की खबर आईथी, और अब नई खबर ये है कि इस फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी, आज कार्तिक आर्यन ने इस खबर की पुष्टिकी है।

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर किया और तृप्ति को वेलकम करते हुए लिखा, "भूल भुलैया 3 की दुनिया मेंआपका वेलकम हैं तृप्ति डिमरी, #भूलभुलैया3 #भूषणकुमार #दिवाली2024"

बता दें कि इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं अनीस बज्मी निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म दिवाली के मौके पररिलीज होगी।

बात करें तृप्ति डिमरी की तो वह बीते वर्ष फिल्म 'एनिमल' में जोया के रोल में खूब पसंद की गईं। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने रणबीरके साथ काफी बोल्ड सीन दिए, जिसके बाद फैंस की तरफ से तृप्ति को 'नेशनल क्रश' का तमगा दिया गया है। तृप्ति इससेपहले 'बुलबुल' और 'कला' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। अब 'भूल भुलैया 3' जैसी मेगा बजट फिल्म में तृप्तिकी एंट्री से फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में तृप्ति को लेकर मेकर्स भी काफी उत्साहित हैं।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.