ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

इब्राहिम अली खान ने अपना इंस्टा डेब्यू किया

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 30, 2024

इब्राहिम अली खान अपनी सोशल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका नाम अक्सर किसी ना किसी अभिनेत्रीसे जुड़ता आया है। सैफ अली खान के नवाबजादे अक्सर मीडिया से अपनी जिंदगी के डेली अपडेट्स भी साझा करते रहते हैं।अब हाल ही में, सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है और बेहद कम समय में हीफैंस के बीच उनकी लोकप्रियता भी बढ़ गई है।

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हंक में से एक, इब्राहिम अली खान पटौदी ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है। इब्राहिम केइंस्टाग्राम पर आने के बाद से ही उनके स्टारडम में इजाफा देखने को मिला है। स्टारकिड ने इंस्टा पर अपनी पहली पोस्ट साझाकरके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इसके साथ ही उनके 564k फॉलोअर्स हो गए हैं।

इब्राहिम अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी चार तस्वीरें साझा की हैं। इसे सैकड़ों कमेंट्स मिले है। वहीं, उनकेफॉलोवर्स की बात करें तो वह भी 564k यानी पांच लाख 64 हजार हो गए। हालांकि, वह सिर्फ 41 लोगों को ही फॉलो कर रहेहैं, जिनमें आलिया भट्ट, अमृता सिंह, सारा अली खान, सुहाना खान आदि के नाम शामिल हैं।

वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इब्राहिम के पास करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'सरजमीन' है। फिल्म की शूटिंग चल रही है। यह फिल्म साल 2025 तक सिनेमाघरों में आ सकती है। इस फिल्म में इब्राहिम के अलावाकाजोल भी नजर आ सकती हैं.


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.