ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

इटली में वॉर 2 की शूटिंग कर रहे हैं ऋतिक रोशन और कियारा अडवाणी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 11, 2024

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ के लिए इटली में एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करेंगे। इटलीका यह कार्यक्रम 18 सितंबर से शुरू होगा और लगभग 15 दिनों तक चलेगा। एक सूत्र ने बताया जब आप बॉलीवुड के दो सबसे अच्छे दिखने वालेएक्टरों को पहली बार साथ में लाते हैं, तो आपको दर्शकों के लिए कुछ स्पेशल करना पड़ेगा। ‘वॉर 2’ मेकर्स भी कुछ नया और मजेदार करने के लिएएक बड़ा कदम उठा रहे हैं।

उन्होंने ऋतिक और कियारा की जोड़ी को सुपरहिट करने के लिए इटली में रोमांटिक सॉन्ग शूट करने का इरादा बना लिया है। जहां वादियों औरपहाड़ियों में करीब 6 दिन तक यह शूटिंग चलेगी। ऋतिक और कियारा इटली में रोमांस का तड़का लगाने के बाद, भारत लौटने से पहले कुछ एक्शनऔर ड्रामा दृश्यों की शूटिंग भी करेंगे।

जानकारी के अनुसार वॉर 2 से कियारा और ऋतिक की एक भी तस्वीर मीडिया में नहीं आई है। इसलिए वाईआरएफ प्रोडक्शन पूरी कोशिश कर रहा हैकि कुछ भी लीक न हो। अगर कोई तस्वीर सामने आती है तो यह मार्केट में हलचल तेज कर सकती है क्योंकि ‘वॉर 2’ की झलक भर पाने को फैंसबेताब हैं।

बता दे, शूटिंग और टीम के इटली पहुंचने से पहले स्थानीय स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और फिल्म से जुड़ी कुछ भी चीजें लीक न हो उसकीदेखरेख के लिए टीम एक्शन में है। बताया गया कि ऋतिक और कियारा किस शहर में जा रहे हैं, इस बारे में सभी ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन ऐसालगता है कि वे इस खूबसूरत गाने के सीक्वेंस को फिल्माने के लिए 2-3 शहर जरूर जाएंगे। यह फिल्म काफी सस्पेंस बना रही है, और हर तरफ चर्चाहै कि यह गाना ‘वॉर 2’ के लिए बूस्टर डोज का काम करेगा।इस जोड़ी ने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.