ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

हिमांशी और असीम रियाज का ब्रेक-अप हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 7, 2023

बिग बॉस फेम आसिम रियाज और हिमांशी खुराना इन दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन 6 दिसंबर को हिमांशी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर आसिम संग अपने ब्रेकअप को लेकर जानकारी दी थी। अब आसिम ने भी एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है।

हिमांशी खुराना ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट करके आसिम संग ब्रेकअप की घोषणा की थी। अब आसिम ने भी इस पर चुप्पी तोड़ते हुए नोट लिखा है। आसिम ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा- हां, वास्तव में हम दोनों अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए अपने प्यार का बलिदान देने के लिए सहमत हुए। हम दोनों 30+ हैं और हमें ये परिपक्व निर्णय लेने का पूरा अधिकार है और हमने ऐसा किया। हमने अपनी व्यक्तिगत यात्राओं को स्वीकार करते हुए सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है। हिमांशी और हमारे विविध पथ के लिए सम्मान और हां वास्तव में मैंने उससे हमारे अलग होने का असली कारण लिखने के लिए कहा था। आप सभी से अनुरोध है कि हमारी निजता का सम्मान करें।

ब्रेकअप की घोषणा करने के बाद एक्ट्रेस और पंजाबी सिंगर को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लगातार मिल रहे हेट के चलते हिमांशी खुराना ने ट्विटर को अलविदा कह दिया।

बीते दिन हिमांशी ने पोस्ट करते हुए लिखा 'हां हम अब साथ नहीं हैं, हमने जो भी वक्त साथ में बिताया वह अच्छा रहा है, लेकिन अब हमारा साथ खत्म हो गया। हमारे रिश्ते का जितना सफर था, वो बहुत अच्छा रहा। अब हम अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। अपने-अपने धर्मों का सम्मान करते हुए, कई धार्मिक मान्यताओं के मद्देनजर हम अपने प्यार का त्याग कर रहे हैं। हमारे मन में अब एक-दूसरे के लिए कुछ नहीं है। हमारी प्राइवेसी करें'।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.