ताजा खबर
रिलीज से पहले ही सख्ती: ‘Jana Nayagan’ की पाइरेसी पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा कदम   ||    शाहीन भट्ट ने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा संग की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी   ||    विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर लाइव एक्शन फिल्म में धलसिम बनकर बढ़ाया भारतीय एक्शन का दबदबा   ||    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टार्र लव एंड वॉर को मिली रिलीज़ डेट   ||    टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन स्टाइल परफॉर्मेंस से सोशल मीडिया पर मचाया धमाल   ||    कॉकटेल 2 के सेट से रश्मिका मंदाना ने शेयर किया मजेदार बिहाइंड द सीन वीडियो   ||    जुबिन नौटियाल ने गुपचुप शादी कर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज   ||    एक दिन के ट्रेलर ने एक तरफा प्यार की कहानी को दिया नया मोड़   ||    सैयारा की टीम फिर साथ लौटी लेकिन इस बार कहानी होगी बिल्कुल नई   ||    राम चरण की फिल्म पेद्दी की रिलीज फिर टली अब जून 2026 में आएगी फिल्म   ||   

हमारे बारह का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 30, 2024

एक्टर अन्नू कपूर, मनोज जोशी और परितोष त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'हमारे बारह' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 'हमारे बारह' फिल्म को कांस फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन मिल चुका है, जो अब थिएटर में दस्तक देने को तैयार है.

'हमारे बारह' का मेकर्स ने अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ये कहानी उत्तर प्रदेश के बैकड्राप पर सेट है, जहां बढ़ रही आबादी के मुद्दे को उठाती है. फिल्म में अश्विनी कालसेकर, अभिमन्यु सिंह, पार्थ समथान, अदिति भटपहरी और इशलिन प्रसाद जैसे दूसरे टैलेंटेड कास्ट भी हैं.

ट्रेलर दुनिया की बढ़ती आबादी की वजह से लोगों के सामने आने वाली मुश्किलों को दिखाती है. मगर ये समस्या क्या सिर्फ एक विशेष धर्म की वजह से है? इसमें तालमेल बैठाने में मेकर्स कुछ पक्षपाती नजर आते हैं. फिल्म का ट्रेलर महिलाओं की स्थिति, बच्चे पैदा करने की मशीन और तीन तलाक जैसे मुद्दे भी दिखाती है.

बीरेंद्र भगत, रवि एस गुप्ता, शिव बालक सिंह और संजय नागपाल द्वारा एक साथ प्रोड्यूस, त्रिलोक नाथ प्रसाद द्वारा को-प्रोड्यूस और कमल चंद्रा द्वारा डायरेक्टेड, "हमारे बारह" 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.