ताजा खबर
IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||   

अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' एक हफ्ते के लिए सिनेमाघरों में फिर से होगी रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 28, 2024

अनुराग कश्यप की कल्ट फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' 30 अगस्त से 5 सितंबर 2024 तक दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कश्यप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म को दोबारा रिलीज करने की घोषणा की है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ऋचा चड्ढा, मनोजबाजपेयी, हुमा कुरेशी और अन्य कलाकार नजर आये थे।

अनुराग कश्यप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खबर शेयर की जिसमे उन्होंने फिल्म के पोस्टर को भी शेयर किया। पोस्टर परलिखा था, "सबका बदला लेने वापिस आ गया तेरा फैज़ल। गैंगस्टर वीक - 30 अगस्त से 5 सितम्बर। टिकट्स बुक करे सिर्फ 149 रूपयेमें। "

इसके साथ साथ कश्यप ने पोस्ट में लिखा, "तीन दिनों में गैंग वापिस आएगी। गैंग्स ऑफ़ वासेपुर सिनेमाघरों में। अनुराग ने फिल्म से जुड़ेसभी कलाकारों को इस पोस्ट में टैग किया।

फिल्म का री रिलीज़ 30 अगस्त से 5 सितंबर, 2024 तक चलने वाला है। टिकट मिराज सिनेमाज की ऑफिशल वेबसाइट पर 149 रुपये पर उपलब्ध हैं।

झारखंड में धनबाद के पास वासेपुर के छोटे से शहर पर आधारित यह फिल्म तीन पीढ़ियों से अपराध, जबरन वसूली और हत्या में फंसे एकपरिवार की कहानी बताती है।फिल्म 2012 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरेशी, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और जयदीप अहलावत के साथ मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं।

गैंग्स ऑफ वासेपुर इस वीकेंड सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने वाली अकेली फिल्म नहीं है। इस फिल्म के साथ साथ राही अनिल बर्वेकी तुम्बाड (2018) और गौतम वासुदेव मेनन की रहना है तेरे दिल में (2001) भी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.