ताजा खबर
एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||   

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी सेंसर बोर्ड में अटकी

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 31, 2024

एक्टर कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर लगातार कोई ना कोई बवाल मचा हुआ है. अकाली दल फिल्म के रिलीज का लगातार विरोध कररहा है. इस फिल्म को रिलीज होने में महज कुछ दिन बचे हैं. लेकिन फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं मिला है. इस बीचकंगना रनौत ने रिएक्ट किया है. कंगना का कहना है वो आखिर तक लड़ेंगी.

कंगना रनौत ने मीडिया से बात की और बोला, 'हम लोग फिल्म के लिए आखिरी तक लड़ेंगे, जरूरत पड़े तो कोर्ट भी जाएंगे. उम्मीद है कि मेरी फिल्मसेंसर बोर्ड से क्लियर हो जाएगी. जब इस फिल्म को रिलीज होने के लिए सर्टिफिकेट मिल जाएगा तो काफी लोग ड्रामा करेंगे.'

इसके साथ ही कंगना रनौत ने कहा कि 'सेंसर के साथ भी कई सारे इशू हैं. मैं फिर भी उम्मीद करती हूं कि ये रिलीज होगी. मुझे पूरा विश्वास है किफिल्म को सर्टिफिकेट मिल जाएगा.लेकिन अब ये लोग मेरी फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दे रहे. बहुत लेट हो रहा है. उम्मीद करती हूं कि फिल्म सहीवक्त पर रिलीज हो पाए. मैं कोर्ट तक जाऊंगी, अपने राइस्ट के लिए लड़ूंगी. तुम लोग इतिहास बदल नहीं सकते और ऐसे हम लोगों को डरा नहींसकते.'

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. खबरों की मानें तो तेलंगाना में इस फिल्म पर बैन लग सकता है. तेलंगाना में'तेलंगाना सिख सोसाइटी' के 18 लोगों के एक डेलीगेशन के आईपीएस ऑफीसर तेजदीप कौर मेनन इस फिल्म के खिलाफ हैं. उनका कहना है किइसमें सिख कम्यूनिटी को आतंकी और एंटी टेरेरिस्ट दिखाया गया है.

इमरजेंसी को कंगना ने लिखा और डायरेक्ट किया हैं, वही इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं, यह फिल्म इंदिरा गाँधी द्वारा लगाई लगी इमरजेंसी परआधारित हैं. इस फिल्म में अनुपम खेर, मिलन्द समान, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और बहुत से एक्टर नजर आने वाले हैं.


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.