ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

वरुण धवन के बाद दिलजीत दोसांझ ने ज्वाइन की 'बॉर्डर 2' की टीम

Photo Source :

Posted On:Friday, September 6, 2024

आज कल कई फिल्मों का सीक्वल बन रहा है लेकिन एक ऐसा सीक्वल जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है वह है फिल्म बॉर्डर।फिल्म बॉर्डर साल 1997 में रिलीज़ हुई थी और आज तक वह फिल्म हम सभी हिन्दुस्तानियों के दिलों में बसी हुई है। फिल्म की कास्टिंगको लेकर हर जगह काफी उत्साह है। अभी कुछ दिन पहले सनी देओल के साथ वरुण धवन ने बॉर्डर 2 की टीम को ज्वाइन किया था औरआज दिलजीत दोसांझ का टीम को ज्वाइन करने की घोषणा की गयी है।

सनी ने एक वीडियो शेयर की जिसमे दिलजीत की आवाज़ एक फौजी के रूप में सबको सुनाई देती है। सनी ने लिखा, "फौजी दिलजीतदोसांझ का बॉर्डर 2 के बटालियन में स्वागत। "

वीडियो में दिलजीत कहते हैं ,"इस देश की तरफ उठने वाली हर नजर झुक जाती है खौफ से, इन सरहदों पर जब गुरु के बाज़ पहरा देते हैं।"

दिलजीत ने भी अपने सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर की और लिखा, "पहली गोली दुश्मन चलाएगा और आखिरी गोली हम। ऐसीअद्भुत टीम के साथ खड़ा होना और हमारे सैनिकों के नक्शेकदम पर चलना मेरे लिए सम्मान की बात है। "

फिल्म बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे जिन्होंने इससे पहले अक्षय कुमार अभिनीत "केसरी" का निर्देशन किया था। टी-सीरीज़ और जे.पी. फिल्म्स “बॉर्डर 2.” को प्रस्तुत कर रहे हैं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित यह फिल्म गणतंत्रदिवस की छुट्टियों के दौरान 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है।

Check Out The Video:-


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.