ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान की कार्तिक आर्यन स्टारर "चंदू चैंपियन" का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 18, 2024

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान की कार्तिक आर्यन स्टारर मच अवेटेड फिल्म "चंदू चैंपियन" को लेकर चर्चा का माहौल हर तरफ गरमाया हुआहै। ऐसे में, मेकर्स द्वारा लगातार तीन अलग-अलग पोस्टर्स की रिलीज ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है।

फर्स्ट पोस्टर के बाद से ही फैंस ग्वालियर में ट्रेलर लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पोस्टर्स में फिल्म के अलग-अलग पहलू दिखाए गए हैं, जिससे सभी को अंदाजा हो गया है कि फिल्म में क्या होने वाला है। साथ ही फिल्म में कार्तिक आर्यन की रेंज और जबरदस्त ट्रांसफर्मेशन को भीदिखाया गया है। ट्रेलर बेहद जबरदस्त है और यह कहना होगा की यह देश भर के दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरा है! क्योंकि इसे देखने के बादफिल्म देखना के लिए इंतजार करना बहुत मुश्किल होने वाला है।

ग्वालियर में लॉन्च किया गया यह ट्रेलर इमोशंस, एक्शन, और अब तक के सबसे बड़े वॉर सीक्वेंस की झलक दिखाने के साथ, कभी हार न मानने वालेएक व्यक्ति की प्रेरणादायक यात्रा के साथ-साथ कुछ दिल को छू लेने वाले पलों से भरपूर है। ट्रेलर दर्शकों को "चंदू चैंपियन" की सोच से बड़ी दुनियाकी एक झलक देता है, जो सीजन्ड प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के मजबूत समर्थन से मुमकिन हुआ है, जो इस कहानी को दर्शकों तक ला रहे हैं।एक सैनिक, बॉक्सर और रीटलर के रूप में कार्तिक आर्यन का जबरदस्त ट्रांसफर्नेशन उनकी कमिटमेंट और स्किल को दर्शाता है, जिससे हर कोई 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में इसकी रिलीज के साथ देखने के लिए बेकरार है।

ट्रेलर देखने में बहुत ही शानदार और मनोरंजक है, साथ ही इसमें एक रोमांचक बैकग्राउंड स्कोर भी है। यह एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव का वादाकरता है और यह भी संकेत देता है कि "चंदू चैंपियन" सिनेमाघरों में आने पर बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। साजिद नाडियाडवाला द्वाराप्रोड्यूस और कबीर खान द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद उत्साह चरम पर जाना लाज़मी है, क्योंकि यह एक यादगारसिनेमाई अनुभव का वादा करता है जो सभी तरह के फिल्म लवर्स को पसंद आएगा।

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ में प्रोड्यूस की गई 'चंदू चैंपियन' 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और यह दर्शकों केलिए एक ना भूलने वाली कहानी होने जा रही है। तो, एक ऐसी दुनिया की यात्रा के लिए तैयार हो जाइए जहाँ बहादुरी, दृढ़ संकल्प और उत्साह एकसाथ मिलते हैं।

Check Out The Trailer:-


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.