ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

बिन्नी एंड फॅमिली का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 31, 2024

फैमिली एंटरटेनर फिल्म बिन्नी एंड फैमिली का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड स्टार वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन कीअपना डेब्यू कर रही हैं।

फिल्म में बहुत सारा फैमिली ड्रामा, इमोशन्स और हल्का फुल्का हंसी मजाक देखने को मिलेगा। वीडियो की शुरुआत दो एनआरआई स्कूली बच्चों केसाथ होती है जो एक कार की डिक्की के ऊपर बैठकर अपना टिफिन खा रहे हैं। ये दोनों बात कर रहे हैं कि दादा-दादी के साथ घुलना-मिलना कितनामुश्किल है। इसके तुरंत बाद बिन्नी के कैरेक्टर से आपको इंट्रोड्यूस करवाया जाएगा जोकि एक बहुत ही खुले विचारों वाली लड़की है।

वह स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा है जो वॉशरूम में सिगरेट पीती है,वीडियो शूट करना उसे पसंद है और दोस्तों के साथ पार्टी करती है और शराब पीती है।एक सीन में जब बिन्नी देर तक पार्टी कर रही होती है तो उसकी मां, जिसका किरदार चारु शंकर निभा रही हैं उसे कॉल करती हैं जिससे वह चिढ़ जातीहै। इसके बाद बिन्नी को घर आकर पता चलता है कि उसके दादा-दादी इंडिया से यहां उनके साथ रहने के लिए आ रहे हैं और लगभग दो महीने साथमें रहने वाले हैं। जाहिर है बिन्नी उनके आने से खुश नहीं हैं और यहीं से सारा ड्रामा शुरु होता है। उसे लगता है कि उसकी आजादी छिनने वाली हैजिसकी वजह से वो अपने पिता से नाराज हो जाती है। पंकज कपूर और हिमान शिवपुरी ने दादा-दादी का रोल निभाया है।

फिल्म को संजय त्रिपाठी ने डायरेक्ट किया हैं, एकता कपूर और महावीर जैन में प्रोडूस, इस फिल्म में हमें राजेश कुमार और चारु शंकर भी हैं. ये एकपरफेक्ट फैमिली ड्रामा फिल्म है जो 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Trailer:-


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.