ताजा खबर
कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||    रिलीज से पहले ही सख्ती: ‘Jana Nayagan’ की पाइरेसी पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा कदम   ||    शाहीन भट्ट ने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा संग की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी   ||    विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर लाइव एक्शन फिल्म में धलसिम बनकर बढ़ाया भारतीय एक्शन का दबदबा   ||    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टार्र लव एंड वॉर को मिली रिलीज़ डेट   ||    टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन स्टाइल परफॉर्मेंस से सोशल मीडिया पर मचाया धमाल   ||    कॉकटेल 2 के सेट से रश्मिका मंदाना ने शेयर किया मजेदार बिहाइंड द सीन वीडियो   ||    जुबिन नौटियाल ने गुपचुप शादी कर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज   ||   

अथिया शेट्टी और केएल राहुल पेरेंट्स बनने जा रहे है

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 9, 2024

अथिया शेट्टी और केएल राहुल के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट हैं जिसकी जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडियापर दी है। आने वाला साल अथिया-राहुल के लिए बेहद ही खास होने वाला है। अथिया शेट्टी शादी के तीन साल बाद मां बनने वाली हैं।

बता दें कि, टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां वो इंडिया टीम ए की ओर से मैदान पर उतर रहे हैं।इसी बीच उन्होंने इस बड़ी खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है। जिसे सुनने के बाद फैंस बेहद खुश हैं और कपल को बधाईंया दे रहे हैं।

राहुल और अथिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की और अपने फैंस को ये खबर सुनाई है।अपने पोस्ट में कपल ने लिखा- ‘हमाराखूबसूरत ब्लेसिंग्स जल्द आने वाला है। 2025।’

इसके साथ पोस्ट में बेबी के पैरों के निशान भी बने हुए हैं। इस पोस्टर पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी जमकर कमेंट कर रहे हैं और कपल कोबधाईंया दे रहे हैं। इस पोस्ट पर सुनील शेट्टी के बेटे और एक्टर अहान शेट्टी ने भी कमेंट किया है।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.