ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

बीजेपी में शामिल हुई अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 1, 2024

टीवी शो 'अनुपमा' के जरिए घर-घर में मशहूर अदाकारा रुपाली गांगुली ने राजनीतिक पारी शुरू कर दी है। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। अभिनेत्री आज बुधवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचीं और पार्टी में शामिल हुईं।

रुपाली गांगुली टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री हैं। इन दिनों वह लोकप्रिय धारावाहिक 'अनुपमा' में नजर आ रही हैं। इस शो की टीआरपी जबर्दस्त है।शो में रुपाली मुख्य किरदार अनुपमा की भूमिका में हैं। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। अभिनय की दुनिया में सिक्का चलाने के बाद रुपाली राजनीतिके मैदान में आ गई हैं।

रुपाली सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.9 मिलियन यानी 20 लाख से भी ज्यादाफॉलोअर हैं। एक दिन पहले ही यानि मंगलवार रात मुंबई में रुपाली ने अपने जन्मदिन की पार्टी में खूब मस्ती की। मालूम हो कि अभिनेत्री 5 अप्रैल कोअपना जन्मदिन मनाती हैं। जन्मदिन के बाद उन्होंने पार्टी की।

रुपाली गांगुली निर्देशक अनिल गांगुली की बेटी हैं। उन्होंने महज सात साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने पहला रोलअपने पिता की बनाई फिल्म 'साहेब' में निभाया। हालांकि, रुपाली को पहचान वर्ष 2003 में आए 'संजीवनी: अ मेडिकल बून' सीरीयल से मिली थी।इसके बाद उन्होंने 'बिग बॉस' के पहले सीजन में भी हिस्सा लिया। वह 'साराभाई वर्सेज साराभाई' जैसे लोकप्रिय शो का भी हिस्सा रही हैं।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.