ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने जॉली एलएलबी 3 का शेड्यूल पूरा किया

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 18, 2024

अक्षय कुमार और अरशद वारसी अपनी आने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। पिछले दिनों यह फिल्म कानूनी पचड़े में फंसने के चलते चर्चा में आ गई थी। फिल्म पर वकीलोंऔर जजों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया था। इस आरोप के बाद अब एक बार फिर से 'जॉली एलएलबी 3' सुर्खियां बटोर रही हैं।

दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अरशद वारसी भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।दोनों खड़े होकर बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने फैंस के साथ फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट भी साझा किया है।उन्होंने बताया कि 'जॉली एलएलबी 3' के राजस्थान शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि दोनों जॉली ने राजस्थान मेंअच्छा समय बिताया।

'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसका दूसरा भाग साल 2017 में रिलीज हुआ था। ये दोनों कानूनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्में हैं। अब फिल्म के तीसरे भाग में दर्शकों को गुदगुदाने का काम किया जाएगा। इन फिल्मों में भारतीय न्यायिक प्रणाली पर व्यंग्य किया गया हैं। हंसी-मजाक के साथ इसमें कई गंभीर टिप्पणियां भी सुनने को मिलती है। कहा जा रहा है कि 'जॉली एलएलबी 3' 2025 में रिलीज होसकती है!

Check Out The Post:-


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.