ताजा खबर
यश स्टारर टॉक्सिक पोस्टपोन हुई, एक्टर ने शेयर की एक इमोशनल पोस्ट   ||    ईरान में दमन का खौफनाक दौर युद्ध के बीच 21 लोगों को दी गई फांसी, 4000 से अधिक गिरफ्तार; UN ने जताई ग...   ||    एक तस्वीर, एक शुरुआत और 20 साल का सफर: कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट   ||    ‘धुरंधर’ की ग्लोबल उड़ान: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर अब जापान में मचाएगी धमाल   ||    मिलिट्री स्कूल से व्हार्टन तक डोनाल्ड ट्रंप की शैक्षणिक यात्रा और नेतृत्व की नींव   ||    फैमिली वेकेशन पर निकले बिपाशा-करण और बेटी देवी   ||    लेबनान में भूकंप जैसा धमाका इजरायल ने 450 टन बारूद से उड़ाया हिजबुल्लाह का 2 KM लंबा नेटवर्क, अब ड्र...   ||    दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 'सिग्नलिंग' संकट: इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखा 129 मिनट का इंतजार, घं...   ||    PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की IPL 2026 में पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का लक्ष्य किया हासिल   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||   

सनी देओल की नेक्स्ट फिल्म का टाइटल हैं जाट

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 19, 2024

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने बीते साल ‘गदर 2’ के साथ स्लिवर स्क्रीन पर वापसी की। इस मूवी में एक्टर का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने कोमिला था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। कमाई के मामले में भी इस मूवी ने कई रिकॉर्ड तोड़ के रख दिए। अब फैंस एक्टर की नई मूवीज काबेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज 19 अक्टूबर को सनी अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक खाससरप्राइज भी दिया है।

सनी देओल ने अपने बर्थडे के मौके पर अपनी नई फिल्म के टाइटल और फर्स्ट लुक से पर्दा उठा दिया है। बता दें कि उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल परअपनी अपकमिंग मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जाट’ का पहला पोस्टर शेयर कर दिया है। फिल्म का पहला पोस्टर देखने के बाद अभिनेता के फैंस काफी खुशहो गए हैं।

‘जाट’ मूवी को साउथ के फेमस निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि डायरेक्टर मलिनेनी को फैंस इंटेंस एक्शन और दिलचस्पकहानियों को जोड़ने के लिए जानते हैं और अब इसका पोस्टर देख दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडियाफैक्ट्री के बैनर तले बनी फिल्म ‘जाट’ के पोस्टर में देखा जा सकता है कि सनी देओल हाथ में बड़ा सा पंखा पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि फिल्म ‘जाट’ में सनी देओल के अलावा अभिनेता रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा समेत कई जाने-माने सितारे अहम किरदारनिभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने कोई खुलासा नहीं किया है।

‘गदर 2’ के बाद अब अभिनेता ‘जाट’ में दिखाई देने वाले हैं। इसके साथ ही वो ‘बॉर्डर 2’ और ‘लाहौर 1947’ जैसी फिल्मों का हिस्सा भी हैं।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.