ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

'कैद - नो वे आउट' का ट्रेलर एलजीबीटीक्यू वास्तविकताओं पर प्रकाश डालता है

Photo Source :

Posted On:Friday, February 16, 2024

आज के कंटेम्पररी सिनेमा के जीवंत परिदृश्य में , जो कहानियां एलजीबीटीक्यू + अनुभवों पर की मुश्किलों पर प्रकाश डालती है , वह कहानियां सिनेमा में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इनमें से, सोनिया डब्ल्यू कोहली द्वारा लिखित और निर्देशित "कैद - नो वे आउट" प्रमाणिकता और सहानुभूति का प्रतीक बनकर सामने आयी है।कांन्स फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ था और इस फिल्म को 2023 में प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ एलजीबीटीक्यू फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया था। यह फिल्म समझ और करुणा को बढ़ावा देती है और स्टोरीटेलिंग की शक्ति के रूप में सबके सामने खड़ी होती है।

'कैद - नो वे आउट' में ताई खान, मोहिंदर मोहन कोहली, अश्विनी किन्हीकर, आशीष दत्ता, सोनिया गोस्वामी और खालिद महमूद जैसे कलाकार शामिल हैं।

फिल्म लंदन में स्थित है और यह कहानी जिगर की है जो लंदन अपनी ज़िन्दगी अपने हिसाब से जीने के लिए जाता है और यहाँ उसकी किस्मत उसे एक ऐसे जाल में फंसा देती है जिस से वह बाहर नहीं निकल पाता।

फिल्म में काफी प्रभावशाली एक्टर है और यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक कहानी को जीवंत करती है, जो दर्शकों को सामाजिक पूर्वाग्रह और भेदभाव से जूझ रहे एलजीबीटीक्यू+ व्यक्तियों के जीवन में एक गहन यात्रा का वादा करती है।

इस फिल्म का मकसद सिर्फ ऑडियंस का एंटरटेनमेंट करना नहीं है बल्कि एलजीबीटीक्यू+ व्यक्तियों द्वारा सामना की जाने वाली कठोर वास्तविकताओं का सामना करना है। उन लोगों को इस समाज में जज किया जाता है।सोनिया कोहली ने बहुत ही सावधानीपूर्वक यह कहानी कही और और सूक्ष्म चरित्र चित्रण के माध्यम से, उन्होंने दर्शकों को एलजीबीटीक्यू+ समुदाय की खुशियों, संघर्षों और जीत की एक झलक प्रदान की है। इसके साथ साथ ही सहानुभूति और समझ को बढ़ावा दिया है।

ट्रेलर देखने के बाद मालूम पड़ता है कि फिल्म 'कैद' के माध्यम से समाज में एक सवाल उठाया जाएगा और परिवर्तन लाने की बात जरूर की जाएगी। कुनिष्का प्रोडक्शंस लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म 23 फरवरी, 2024 को रिलीज होगी।

Check Out The Trailer:


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.