ताजा खबर
एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||   

विद्युत् जामवाल ने जीना हराम सांग रिलीज़ किया

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 25, 2024

एक्शन स्टार विद्युत जामवाल और नोरा फतेही स्टारर फिल्म 'क्रैक- जीतेगा तो जिएगा' इस साल की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्मोंमें से एक है। इस फिल्म का टीजर और पहला गाना सामने आने के बाद से ही फैंस में इसे लेकर काफी उत्साह है। 'दिल झूम' गाने में विद्युत जामवाल और नोरा फतेही की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। यह रोमांटिक गाना दर्शकों को खूब पसंद आयाथा। वहीं, आज निर्माताओं ने इस फिल्म का दूसरा गाना 'जीना हराम' जारी कर दिया है।

एक्टर विद्युत् ने अपने सोशल मीडिया पर सांग को रिलीज़ कर दिया हैं, उन्होंने लिखा, "आवाज़ तेज़ रखें और तापमान बढ़ने कीउम्मीद करें क्योंकि आप #जीना हराम का अनुभव करने वाले हैं"

'जीना हराम' गाने में नोरा, विद्युत के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। सांग को तनिष्क बागची द्वारा तैयार किया गया है। वहीं, विशाल मिश्रा और शिल्पा राव ने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज दी है। विद्युत और नोरा की केमिस्ट्री भी गाने में बेहदखूबसूरत लग रही है।

बीते दिनों निर्माताओं ने इस फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसमें विद्युत्, नोरा फतेही और एमी जैक्सन की झलक देखने कोमिली थी। टीजर में विद्युत हमेशा की तरह एक्शन का दम दिखाते नजर आए। वहीं, अभिनेता को टीजर में मुंबईया भाषा में बातकरते देखा गया था। इस फिल्म को सरीम मोमिन और रेहान खान ने लिखा है। 'क्रैक-जीतेगा तो जिएगा' एक स्पोर्ट्स फिल्म है, जो आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित है।

'क्रैक- जीतेगा तो जिएगा' फिल्म 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विद्युत और नोरा के अलावाअर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में अभिनय के अलावा विद्युत जामवाल नेअब्बास सैय्यद के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण भी किया है।

Check Out The Song:-


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.