ताजा खबर
सुरों की सरस्वती को अंतिम विदाई: नम आंखों के बीच पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले   ||    “देश का गौरव थीं” — गोविन्द नामदेव ने आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि   ||    खामोशी के बाद तूफान’— Jr NTR का ट्रांसफॉर्मेशन बना चर्चा का केंद्र, NTRNeel को लेकर बढ़ी उत्सुकता   ||    सुरों की अमर आवाज़ को अंतिम विदाई: नम आंखों के साथ विदा हुईं आशा भोसले   ||    वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अब मई में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक कल होगा जारी   ||    ‘चांद मेरा दिल’ का गाना हुआ पोस्टपोन, आशा भोसले को श्रद्धांजलि में करण जौहर का बड़ा फैसला   ||    भारतीय संगीत की स्वर-कोकिला आशा भोसले का निधन, सात दशकों की आवाज़ हुई अमर   ||    बिहार की राजनीति में नया अध्याय: नीतीश कुमार ने दिल्ली में ली शपथ, पटना में ‘निशांत’ को लेकर चर्चा त...   ||    तेजस्वी का बड़ा आरोप: "दबाव में दिल्ली भेजे गए नीतीश, बिहार के जनादेश का अपमान"   ||    दिल्ली EV पॉलिसी 2026-30: पेट्रोल-डीजल को अलविदा, इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़ा बढ़ावा   ||   

गोल्ड सिल्वर प्राइस टुडे: सोने की कीमत में भारी गिरावट, चांदी की कीमत भी गिरी, जानिए ताजा रेट

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 13, 2024

भारत में महिलाओं की पहली पसंद सोने से बने आभूषण होते हैं, जो उनकी खूबसूरती को निखारते हैं। वहीं, निवेशकों के लिए भी सोना खरीदना एक अच्छा विकल्प माना जाता है। त्योहारी सीजन में सोने के दाम आसमान छू गए। ऐसे में जिन लोगों ने निवेश के तौर पर सोना खरीदा उन्हें तो मुनाफा हो गया, लेकिन जो लोग सोने के आभूषण बनाने की सोच रहे थे उनके लिए सोना महंगा सौदा बनकर रह गया। हालांकि, शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही सोने और चांदी के दाम बढ़ने की बजाय कम हो गए हैं।

सोना और चांदी हुए सस्ते
24 कैरेट सोने की कीमत में सीधे 1,470 रुपये की कटौती की गई है। इसके बाद सोने की कीमत 78,760 रुपये की जगह 77,290 रुपये हो गई है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1350 रुपये पर आ गई है. ऐसे में ताजा रेट 72,200 रुपये की जगह 70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, चांदी की कीमत में 2000 रुपये की कटौती हुई है, जिसके बाद प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 93000 रुपये की जगह 91000 रुपये हो गई है.

शहरों में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 71000 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 77440 रुपये है.
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 70850 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 77290 रुपये है.
कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 70850 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 77290 रुपये है.
चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 70850 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 77290 रुपये है.

महानगरों में चांदी की कीमत
दिल्ली में चांदी की कीमत 91,000 रुपये है.
मुंबई में चांदी की कीमत 91,000 रुपये है.
कोलकाता में चांदी की कीमत 91,000 रुपये है.
चेन्नई में चांदी की कीमत 1,00,000 रुपये है.


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.